राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच के लिए शासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शनिवार को नई एसआईटी गठित कर दी है। अब आईजी रेंज लखनऊ किरण एस की अध्यक्षता में गठित एसआईटी में अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा व एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया है। कई दिनों से सुस्त पड़ी जांच अब तेजी पकड़ेगी। केस में नए आरोपी भी बनाए जा सकते हैं।