श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामजन्मभूमि परिसर का लगातार विस्तार भी किया जा रहा है। इसी क्रम में अगस्त से अक्तूबर तक राममंदिर ट्रस्ट ने दो एकड़ से अधिक जमीन 29़ 37 करोड़ रुपये में खरीदी है। पिछले चार सालों में ट्रस्ट लगभग 37 एकड़ जमीन खरीद चुका है। ट्रस्ट ने इसके लिए 328 करोड़ से अधिक खर्च किए हैं।
ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त से अक्तूबर के बीच ट्रस्ट ने आधा दर्जन से अधिक जमीनों की रजिस्ट्री कराई है। इसके तहत स्वामी बलदेव दास से 13526 वर्ग फीट जमीन 3़ 40 करोड़ में खरीदी गई। इसी तरह आनंद भवन की 21206 वर्ग फीट जमीन छह करोड़ में खरीदी गई है। वहीं रंग जी मंदिर की 511़ 29 वर्ग फीट जमीन जमीन 30 लाख में ट्रस्ट ने क्रय किया है। इसी तरह बाग बिजेसी में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 12765 वर्ग फीट जमीन 1़ 95 करोड़ में खरीदा है। इसके अलाव कुछ और जमीनें ट्रस्ट की ओर खरीदी गई हैं।