पुलिस को केस की विवेचना से संबंधित कई तथ्यों की जानकारी की जरूरत है। जो आरोपियों के जरिये ही मिल सकती है। सूत्र बताते हैं कि और रकम आदि भी बरामद हो सकी है। ऐसे में पुलिस अन्य आरोपियों में से कुछ को रिमांड पर ले सकती है। इसके लिए एक दो दिन में फिर कोर्ट में अर्जी दे सकती है।
किसके जरिये इंट्री हुई, तफ्तीश जारी
अविनाश शुक्ला की भर्ती की सिफारिश अनिल मिश्रा ने की थी, ऐसी चर्चा हैं। लेकिन वह किसी के जरिये अनिल मिश्रा तक पहुंचा था। अब ये पता किया जा रहा है कि बीच की कड़ी कौन है। क्योंकि अविनाश बैंक की तरफ से आउटसोर्सिंग पर रखा गया था। उसके लिए ट्रस्ट ने ही पैरवी की थी।