राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आखिरकार 20वें दिन और एसआईटी की सिफारिश के दो दिन बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने एफआईआर दर्ज करा दी। ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा के रिश्तेदार अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा के अलावा मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र व गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी पर साजिशन धोखाधड़ी से चढ़ावा राशि चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने टिन्नू समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चंपत राय ने तो किया था साफ इन्कार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब राम मंदिर से करोड़ों रुपये का चढ़ावा गायब होने का गंभीर आरोप लगाया था, तब तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि सरकार की एसआईटी में जब ट्रस्ट पदाधिकारी फंसने लगे, तो एफआईआर कराने पर मजबूर होना पड़ा।
छोटी मछलियों पर ही गाज
जिन पर केस दर्ज हुआ है, वे सभी छोटी मछलियां हैं। आशंका थी कि एफआईआर की आंच किसी बड़े तक नहीं पहुंचेगी, वैसा ही हुआ। ट्रस्ट के बड़े नाम चंपत राय व अनिल मिश्रा व निर्माण समिति के सहायक गोपाल राव का केस में कहीं कोई जिक्र नहीं है। साफ है कि अभी उन्हें बचा लिया गया। यह इसलिए भी, क्योंकि केस ट्रस्ट ने ही दर्ज कराया है।
अखिलेश यादव का कटाक्ष
राम मंदिर प्रकरण में अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर हमला किया है। अखिलेश ने ट्वीट किया...
भाजपा राज में नाइंसाफी की दिखेगी ये झांकी
फुनगी को फांसी, शाखाओं को मिलेगी माफी!
जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फंसाना है, उसके बाद FIR हो रही है। लगता है SIT को पहले रिपोर्ट बनाकर दे दी गई होगी और उसके हिसाब से जांच की गई होगी। मतलब निष्कर्ष पहले निकाल लिया गया होगा।
भाजपा राज में नाइंसाफ़ी की दिखेगी ये झांकी
फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी!
जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ़ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फँसाना है, उसके बाद FIR हो रही है।विज्ञापन
लगता है SIT को… pic.twitter.com/kleY4wdhTj— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 25, 2026