फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: दूरदर्शन पर होगा भूमि पूजन का लाइव प्रसारण, मोहन भागवत समेत संघ के कई सदस्यों को दिया जाएगा न्योता

Mon, 27 Jul 2020 01:14 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राम लला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को न्योता भेजा जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। 

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने रविवार को यह जानकारी दी। मिश्रा के मुताबिक, कार्यक्रम में सभी धर्मों के आध्यात्मिक नेताओं को भी न्योता देने का प्रस्ताव है। 

कोरोना महामारी को देखते हुए 200 लोग ही कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। हालांकि अभी सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आडवाणी, जोशी, उमा भारती समेत राम मंदिर आंदोलन के नेताओं को भी न्योता भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूची में मोहन भागवत, सुरेश भैयाजी जोशी समेत संघ के शीर्ष नेताओं और विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें