फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की पार्टी ने 'अमर प्रेम' ठुकराया, पर क्यों?

Mon, 18 Aug 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर सिंह की सपा में वापसी के लिए लगाई जा रही अटकलों को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन


अमर सिंह के सपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा सपा में कोई शामिल नहीं हो रहा है। वहीं भाजपा को दंगा पार्टी बता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर दंगे फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा उप चुनाव में मोदी फैक्टर नहीं चलेगा और मैनपुरी उप चुनाव में सपा की रिकार्ड मतों से जीत होगी।

दिए चुनाव प्रचार के टिप्स

मैनपुरी संसदीय सीट के उप चुनाव की तिथि घोषित होने के दूसरे दिन ही प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मैनपुरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार के टिप्स दिए।

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा दंगा फैलाकर वोट हासिल करना चाहती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी पर दंगा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उप चुनाव में भाजपा की कोई रणनीति काम आने वाली नहीं है। मोदी फैक्टर नहीं चलेगा।
विज्ञापन

आजम-जव्वाद की लड़ाई से कोई लेना देना नहीं

मैनपुरी संसदीय सीट के साथ विधानसभा की सभी सीटों पर सपा भारी बहुमत से जीत दर्ज कराएगी।

वहीं मोहम्मद आजम खां और शिया धर्म गुरु कल्वे जब्बाद की लड़ाई को आपसी लड़ाई बताते हुए कहा कि इससे सपा को लेना देना नहीं है।

विरोधी लाख कोशिश कर लें उपचुनाव में सपा के मुकाबले किसी को रिकार्ड मत नहीं मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें