फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राम अवतार अग्रवाल बने अध्यक्ष

विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर पार्क में मौजूद विवेक खंड-2 जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राम अवता
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के राधा कृष्ण मंदिर पार्क में सोमवार को विवेक खंड-2 जन कल्याण समिति की आम सभा हुई। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के वरिष्ठ सचिव सीजी नायर और विवेक खंड-2 के प्रभारी संजय निगम और चुनाव अधिकारी एनएन टंडन की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। राम अवतार अग्रवाल को अध्यक्ष, अनिल भटनागर और अलका सिंह को उपाध्यक्ष व यूसुफ अली को कोषाध्यक्ष बनाया गया। राजीव सक्सेना को सचिव, खेम पाल सिंह को संयुक्त सचिव, प्रदीप गुप्ता और जीवन सिंह डोगरा को सहायक सचिव बनाया गया। अनिल अग्रवाल को संगठन सचिव और अविरल बिसारिया को प्रचार सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें