फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों को रिझाने का नया 'कांग्रेसी' पैंतरा

Sun, 05 Jan 2014 11:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेरठ और लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि दोनों ही प्रदर्शनों में कोई कोर-कसर न छोड़ी जाए। इन दोनों की सफलता के बाद ही कांग्रेस फरवरी व मार्च में होने वाले अपने अगले कार्यक्रम तय करेगी।

दरअसल, कांग्रेस इन दिनों मंडल स्तरीय छोटे-छोटे प्रदर्शन के जरिये प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।

लखनऊ व वाराणसी में पिछले सफल प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने एक जनवरी को ही मेरठ व लखनऊ के प्रदर्शन की तारीख तय कर दी।

मेरठ में 21 जनवरी व लखनऊ में 30 जनवरी को प्रदर्शन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने इन दोनों प्रदर्शनों को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस पश्चिम में अपनी पैठ बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर दंगे के बाद कांग्रेस को यह लग रहा है कि अल्पसंख्यक वर्ग प्रदेश की सपा सरकार से नाराज है। इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।

वह गन्ना किसानों का मुद्दा उठाकर भी पश्चिम के किसानों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है। मेरठ में 21 जनवरी का प्रदर्शन इसी लिहाज से रखा गया है।

लखनऊ में 21 नवंबर को कांग्रेस का प्रदर्शन काफी सफल रहा। इस प्रदर्शन के जरिये लोगों के बीच चर्चा कराने में कांग्रेसी सफल रहे।

इसी सफलता को देखते हुए एक बार फिर 30 जनवरी को कांग्रेस लखनऊ में प्रदर्शन करने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें