फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के गढ़ में पहुंचे अमित शाह, कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह होंगे भाजपा में शामिल

Sat, 21 Apr 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में जीआईसी मैदान पहुंचने पर लोगों का अभिवादन करते अमित शाह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार दोपहर 1:30 बजे कांग्रेस के गढ़ और नेहरू परिवार के घर बन चुके रायबरेली में भगवा शंखनाद करने के लिए पहुंचे। उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय भी पहुंचे।
विज्ञापन


रायबरेली के जीआईसी मैदान में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में ये दिग्गज 2019 के लिए नए राजनीतिक समीकरणों की पृष्ठभूमि तैयार करेंगे।

इसी दौरान कांग्रेस के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के परिवार के भाजपाई बनने की तैयारियों को अंतिम मुकाम पर भी पहुंचाया जाएगा। बता दें कि रायबरेली के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं में शुमार दिनेश प्रताप सिंह के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह की चिट्ठी ‘पंचवटी (दिनेश प्रताप सिंह का आवास) अब कांग्रेस की नहीं रही’ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उसी दिन से इस परिवार के भाजपाई होने की चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें