फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इरादे कर बुलंद, अब तू सहना छोड़ दे’

Fri, 06 Dec 2013 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ में रंगीन पतंग, गुब्बारे और मुंह पर मुखौटा लगाए आधी आबादी ने नारे लगाते हुए अपनी ताकत को पहचानने का संदेश दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को महिला हिंसा के विरोध में रैली के बीच जागरूकता फैलाई।
गुरुवार को विज्ञान फाउंडेशन, एक्शन एड लखनऊ, पैक्स कार्यक्रम व ऑक्सफैम इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में महिला हिंसा विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को ग्लोब पार्क से शहीद स्मारक तक रैली निकाली गई।

भारतीय महिला फेडरेशन की बबिता सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कानून बने हैं, वह एक मजबूत हथियार की तरह हैं।

पैक्स कार्यक्रम की राज्य कार्यक्रम समन्वयक उम्पिलिका ने कहा कि महिला समानता की अलख जगाई जाए। एक्शन एड के कार्यक्रम समन्वयक अरविंद ने कहा कि विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर हिंसा रोकी जा सकती है।
विज्ञापन


कार्यक्रम समन्वयक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला हिंसा विरोधी अभियान 10 दिसंबर तक चलेगा। रैली में करामत हुसैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, इस्लामिया डिग्री कॉलेज, गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज व कई संगठन शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं, ऑक्सफेम इंडिया और शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता ‘अब तो जागो’ का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से महिला हिंसा का विरोध किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें