अपर प्राथमिक विद्यालय कल्ली में जवानों के लिए राखी बनाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के अपर प्राथमिक विद्यालय कल्ली की कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं ने सैनिकों के लिए राखियां तैयार की हैं। कैंटोनमेंट बोर्ड के माध्यम से इन्हें सीमा पर तैनात जवानों को भेजा जाएगा। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद तिवारी ने बताया कि भारत विकास परिषद की ओर से बुधवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित राखी प्रतियोगिता में 150 बच्चियों ने हिस्सा लिया। छठीं की छात्रा माही वर्मा, सातवीं की विशाखा व आठवीं की सगुन वर्मा अव्वल रहीं।