भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
- फोटो : amar ujala
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को जिले के तिकोनिया पार्क पहुंचे और जिले में आयोजित किसान पंचायत में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध से ज्यादा एनकाउंटर हो रहे हैं।
सुल्तानपुर की घटना को लेकर कहा कि डकैती सच्ची लेकिन एनकाउंटर झूठा है।
सुल्तानपुर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितना अपराध नहीं है, उससे ज्यादा एनकाउंटर हो रहे हैं। यूपी में बुलडोजर की कार्रवाईयों को लेकर कहा कि अभी तो योगी दिल्ली जाएंगे और पूरे देश में बुलडोजर चलवाएंगे।
चीफ जस्टिस के घर पर प्रधानमंत्री के गणेश पूजा करने के प्रश्न पर कहा कि प्रधानमंत्री ये संदेश देना चाहते हैं कि सारी चीजें उनके काबू में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सत्तासीन पर बुलडोजर कम चल रहे, दूसरों पर ज्यादा चल रहे हैं। इंसाफ बिल्कुल ठीक हो तो कोई दिक्कत नहीं।
कार्यक्रम में भारी तादाद में महिला किसान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। टिकैत ने किसानों को संगठित होने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर बात नहीं सुन रहा है तो किसान धरना प्रदर्शन करें।