लखनऊ। निजी कंपनी के कर्मचारी ने फोन-पे बॉक्स बदलने के बहाने आइसक्रीम ठेला संचालक के मोबाइल फोन से 89 हजार रुपये का लोन ले लिया। गोमतीनगर पुलिस ने कंपनी के मैनेजर सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उजरियांव निवासी जितेंद्र अंबेडकर पार्क के पास आइसक्रीम का ठेला लगाते हैं। कुछ दिन पहले उनका फोन-पे बॉक्स खराब हो गया था। उन्हाेंने कमता चौराहा स्थित कंपनी की फर्म में कॉल की थी। आठ जुलाई को फर्म से आकाश पाठक फोन-पे बॉक्स बदलने आया था। इस बहाने उसने जितेंद्र का मोबाइल लेकर 89 हजार का लोन अप्लाई कर दिया और सारी रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक फर्म के मैनेजर शेषमणि पांडेय, पंकज सिंह और कर्मचारी आकाश पर केस दर्ज किया गया है। (संवाद)