राकेश जोशी के काव्य संग्रह का विमोचन
लखनऊ। साहित्यिक संस्था समीहा की ओर से उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में रविवार को राकेश जोशी के पहले कविता संग्रह संवेदनाओं के स्वर का विमोचन किया गया। धन सिंह मेहता के संयोजन और राजेश भट्ट के संचालन में सरोज ने वाणी वंदना से शुुरुआत की। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गोविंद पंत राजू, विशिष्ट अतिथि नाट्य निर्देशक ललित सिंह पोखरिया, समीक्षक पायल लक्ष्मी सोनी ने पुस्तक की रचनाओं को सराहा। अध्यक्षता डॉ. वीबी पांडेय ने की।