फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी से राज्यसभा का नामांकन कर सिब्बल बोले, मेरी तो घर वापसी हुई

Mon, 30 May 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पर्चा दाखिल करते कपिल सिब्बल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी कपिल सिब्बल व दीपक सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और दीपक सिंह कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस नेताओं व विधायकों के साथ विधानसभा के सेंट्रल हॉल पहुंचे।
विज्ञापन


सिब्बल ने दोपहर 1.05 बजे प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ ही अमेठी के युवा नेता दीपक सिंह ने विधान परिषद के लिए नामांकन भरा।

सिब्बल ने नामांकन दाखिल करने के बाद अपनी उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। चुनाव जीतने के लिए कुछ वोटों की कमी पर उन्होंने कहा, चिंता न कीजिए, सबका हाथ मेरे साथ है। यह पूछने पर कि रक्षा मंत्री और यूपी से भाजपा के राज्यसभा सदस्य मनोहर परिकर की तरह क्या वह भी लखनऊ नहीं आएंगे? उन्होंने कहा, मैं लखनऊ आता रहूंगा।
विज्ञापन


वहीं, बाहरी प्रत्याशी के सवाल पर सिब्बल ने अपनी पत्नी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनकी पढ़ाई लखनऊ में हुई है। ये इकौना (बहराइच) की रहने वाली हैं। मेरी तो घर वापसी समझिए। गौरतलब है कि इकौना पहले बहराइच जिले में था। अब यह श्रावस्ती जिले में है।
Trending Videos
विज्ञापन

राहुल, सोनिया व प्रियंका ने जो भरोसा किया, उस पर खरा उतरुंगा

नामांकन करते दीपक सिंह - फोटो : amar ujala
वहीं, कांग्रेस के विधान परिषद प्रत्याशी दीपक सिंह ने कहा कि मैं शुरू से ही पंचायत चुनाव जीतता आ रहा हूं। लगातार पार्टी की सेवा की है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

बधाई देने पहुंचे रामूवालिया
सिब्बल नामांकन करने आए तो कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुराने संबंधों के चलते सिब्बल को निजी तौर पर बधाई देने आया था। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर समेत कई कांग्रेसी विधायक और नेता मौजूद थे।

दोनों प्रत्याशी जीतेंगे : तिवारी
राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि कपिल सिब्बल कानून के क्षेत्र में देश के जाने-माने नाम हैं। उनकी जीत के लिए पांच अतिरिक्त वोटों की जरूरत है। उन्हें सभी दलों का समर्थन मिलेगा। दीपक एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में रह चुके हैं।

विधान परिषद चुनाव के लिए 29 वोटों की जरूरत है और कांग्रेस के पास 29 विधायक हैं। उम्मीद है निर्विरोध चुनाव होंगे, लेकिन मतदान की नौबत आई तो भी कोई दिक्कत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें