सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एजेंट ने अपने ही विधायक कैलाश सोनकर का मतपत्र फाड़ दिया, जिसके बाद कैलाश ने दूसरा मतपत्र लेकर वोट डाला। अजगरा (वाराणसी) के विधायक कैलाश ने मतदान के बाद बैलेट पेपर अपने एजेंट को दिखाया। एजेंट ने तुरंत ही इसे फाड़ दिया। समझा जा रहा है कि कैलाश ने उस प्रत्याशी को वोट नहीं दिया जिसके लिए उनका वोट आवंटित किया गया था। दूसरी बार वोट डालने पर कैलाश ने एजेंट को नहीं दिखाया। इस पर भासपा ने उनकी भी शिकायत की, जिसे खारिज कर दिया गया।