फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

Wed, 30 Sep 2026 10:35 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Rajya Sabha Elections - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने दोनों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशियों ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


धनराज परिमल नथवानी भारत के एक प्रमुख कॉरपोरेट लीडर और खेल प्रशासक हैं। वह वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और अंबानी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। उनके पिता परिमल नथवानी भी देश के जाने-माने उद्योगपति और राज्यसभा सांसद हैं। 



उन्होंने लंदन के रीजेंट बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और फोटोग्राफी का शौक है और वे गुजरात के वन्यजीवों (विशेषकर गिर के शेरों) के संरक्षण से जुड़े अभियानों में भी सक्रिय रहते हैं।

सपा ने बिछाई बिसात, बागी विधायकों को भी दिया मौका

विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में सपा ने अपना तीसरा प्रत्याशी जिताने के लिए सियासी बिसात बिछा दी है। उसने न सिर्फ अपने बागी विधायकों के लिए मौका दिया है, बल्कि उन भाजपा विधायकों को भी ऑफर दिया है, जिन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में अपना टिकट कटने की आशंका है। सूत्रों का कहना है कि सपा की ओर से कहा गया है कि जो विधायक इस चुनाव में साथ देगा, उसे सपा के टिकट की गारंटी होगी।

विज्ञापन

10 सीटों के लिए 16 अक्तूबर को होगा मतदान

नामांकन दाखिल करते सपा प्रत्याशी धनराज परिमल नथवानी। - फोटो : amar ujala
राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होगा। इसमें यूपी विधानसभा के निर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे। एक सीट जीतने के लिए 37 मतों की आवश्यकता है। जबकि, वर्तमान में सपा के पास 95 का संख्या बल है। इनमें पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने वाले सपा विधायक राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य शामिल नहीं हैं। इनमें से पूजा पाल भाजपा की पदाधिकारी हैं, इसलिए उनके सपा को मत देने का सवाल ही नहीं पैदा होता। शेष तीन में सपा को उम्मीद है कि दो विधायक इस राज्यसभा चुनाव में उसके साथ लौट आएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें