फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: सीएम आवास पर रात्रिभोज के बहाने बनी रणनीति, विधायकों ने सीखा मतदान का तरीका

Fri, 23 Mar 2018 06:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा एक-एक वोट सहेजने में जुट गई है। बृहस्पतिवार देर रात तक पार्टी के रणनीतिकार गुणा-भाग करते रहे। विधायकों का एक भी वोट रद्द न होने पाए इसके लिए
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास पर भी पार्टी विधायकों की बैठक हुई। इसमें अपना दल के विधायक नहीं पहुंचे थे। 

हालांकि पार्टी के विधानमंडल दल के नेता नीलरतन पटेल ने कहा कि अपना दल पूरी तरह भाजपा के साथ है और उसे ही वोट करेगा। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, विजय बहादुर पाठक और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना की देखरेख में मतदान का रिहर्सल हुआ। 

इसमें सहयोगी दलों के विधायकों के साथ दो निर्दल विधायक भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी विधायकों से बातचीत की और उन्हें टिप्स दिए।
विज्ञापन

भाजपा ने रणनीति के तहत अब तक इसका खुलासा नहीं किया है कि कौन किसे वोट करेगा? विधायकों को सुबह ही बताया जाएगा कि उन्हें किस उम्मीदवार को वोट देना है।

अलबत्ता 10-12 विधायकों के समूह के प्रभारी बनाए गए मंत्रियों को इसका संकेत दे दिया गया है। पर मंत्रियों को ताकीद की गई है कि वे शुक्रवार सुबह ही विधायकों को इस बारे बताएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें