राजू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक चैनल पर दिए गए इंटरव्यू का किस्सा भी सुनाया। बताया कि उनसे भगवंत मान के पंजाब का सीएम बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि जोकर कहे जाने वालों को गंभीरता से लिया जाता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी हमारी ही जमात के हैं जो भगवंत मान से भी ऊंची कुर्सी पर पहुंचे हैं और उन्होंने रूस को नाकों चने चबवा दिए हैं।