फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंशीपुलिया-खुर्रमनगर फ्लाईओवर का कल राजनाथ करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को मुंशीपुलिया और खुर्रमनगर फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। वह सुल्तानपुर रोड से कानपुर रोड की तरफ आउटर रिंग रोड का जायजा भी लेंगे। समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन




महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि राजनाथ 14 को सुबह 11:10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12 बजे विकासनगर स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां कार्यक्रम में नितिन गडकरी व योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों फ्लाईओवरों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार पिथौलिया ने बताया कि मुंशीपुलिया, खुर्रमनगर फ्लाईओवर तय समय करीब ढाई साल में बनकर तैयार हुए हैं। दोनों फ्लाईओवर की औसतन लंबाई पौने चार किमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें