लखनऊ। रक्षामंत्री और सांसद राजनाथ सिंह 23 नवंबर को राजधानी आ सकते हैं। इस दौरान वे फैजुल्लागंज में बनाए जाने वाले बंधा और बाढ़ पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन करेंगे। एलडीए और आवास विकास की आवासीय योजनाओं के शुभारंभ के साथ डालीगंज से पक्कापुल तक ग्रीन कॉरिडोर के फ्लाईओवर का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी उनके साथ होंगे। राजनाथ सिंह प्रबंधनगर योजना का नामकरण भी कर सकते हैं। इसका नाम एआई सिटी या चंद्रिका सिटी किए जाने की संभावना है।