फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्यादा के अनुरूप आचरण करने के कारण रावण से जीते राम: राजनाथ सिंह

Wed, 12 Oct 2016 12:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रावण प्रकांड पंडित था, उसके पास सोने की लंका थी और तीनों लोकों को जीता था इसके बाद भी वो हार गया। राम इसलिए जीतने में कामयाब रहे क्योंकि उन्होंने मर्यादा के अनुरूप आचरण किया और आज उनकी पूजा की जाती है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के ऐशबाग के रामलीला मैदान में अपने सम्बोधन में ये बातें कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि आज मैं उनका इसलिए स्वागत करना चाहता हूं कि उन्होंने देश में उच्च स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म किया।

उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया और संदेश दिया कि भारत एक कमजोर नहीं बल्कि एक ताकतवर देश है। राजनाथ ‌ने कहा कि मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाकर दुनिया को संदेश दिया। उन्होंने देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री राजना‌थ सिंह पीएम मोदी के साथ पूरे समय रामलीला मैदान पर मौजूद रहे। उन्होंने मंचित राम-रावण का युद्घ भी देखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें