फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 तक साकार होकर रहेगा नए भारत का सपना: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Sat, 28 Jul 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गृहमंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा है कि जो लोग विकास व बदलाव को नहीं देख पा रहे हों, वे नजदीक आकर देख लें। प्रधानमंत्री मोदी ने नए भारत का जो सपना देखा है वह वर्ष-2022 तक साकार होकर रहेगा। इसमें शहरी विकास की योजनाएं अहम साबित होंगी।

विज्ञापन


शनिवार को गृहमंत्री यहां शहरी विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज तीन योजनाओं की तीसरी वर्षगांठ की उपलब्धि जिस तरह सामने आई है उससे लग रहा है कि शहरी विकास की दृष्टि से हम विकास पर्व मना रहे हैं। विरोधी सवाल उठाते हैं, लेकिन चार वर्ष का करिश्मा पूरी दुनिया देख रही है। आर्थिक दृष्टि से 9वें स्थान वाला भारत अब पांचवें स्थान पर आ गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आवास योजना के लाभार्थियों से बात की है। अगर कोई भी संवेदनशील व्यक्ति उनकी बात सुने तो उसे बदलाव जरूर नजर आएगा। लाभार्थियों ने बताया कि आवास मिलने से किस तरह उनकी जिंदगी बदल गई है और परिवार में खुशी का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि दूर से आलोचना करना बहुत आसान है, लेकिन नजदीक आकर सच्चाई देखनी चाहिए।
विज्ञापन


राजनाथ ने शहरी निकायों से आह्वान किया कि वे स्वयं अपने पैरों पर खड़े हों। वे अपने विकास के लिए स्टाक एक्सचेंज की सहायता ले सकते हैं। सरकार ने इसका रास्ता खोल दिया है। वे मार्केट से पैसा उठाकर विकास कर सकते हैं। राजनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के शहर में इस आयोजन के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन

सत्ता में आने से पहले का है स्मार्ट सिटी का सपना

राजनाथ ने कहा कि स्मार्ट सिटी की कल्पना 2014 के बाद की नहीं है। यह उसके पहले भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने रखी थी। अब विश्वास हो रहा है कि स्मार्ट सिटी का स्वप्न साकार होकर रहेगा।

कितनी भी बड़ी चुनौती हो प्रधान सेवक पार पाने में सफल होंगे
राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रधान सेवक की तरह सेवा भाव से काम करते हैं, लेकिन सेवक इतनी दूरदृष्टि वाला हो तो कितनी भी बड़ी चुनौती हो पार पाने में सफलता तय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें