फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन से चार दिन में शुरू होंगे लखनऊ के अटके हुए विकास कार्य: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Mon, 19 Mar 2018 02:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी के लोगों को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देते हुए स्थानीय सांसद व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 8-9 वर्षों से अटकीं विकास परियोजनाओं की बाधाएं दूर हो गईं हैं। तीन से चार दिनों में रुके विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कई सुविधाओं का उद्घाटन करते हुए राजनाथ ने कहा कि वह प्रदेश में रेलवे की योजनाओं को मूर्त रूप देने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि लखनऊ में विकास परियोजनाएं सेना और स्थानीय प्रशासन के विवाद के चलते पिछले 8-9 सालों से लटकी हुई थीं। अब सेना व प्रशासन ने विवाद को सुलझा लिया है। इन परियोजनाओं पर काम शुरू होगा।

उन्होंने कहा संसदीय क्षेत्र के संतुलित विकास को लेकर हमेशा से प्रयास करते रहे हैं। रेलवे की परियोजनाओं की चर्चा करते हुए राजनाथ ने कहा कि इस साल प्रदेश में करीब 4000 किमी. रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जा चुका है। अगले साल में इसे 6000 किमी. किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन बिछाने का काम में भी करीब चार गुना वृद्धि हुई है। रेल मंत्रालय की कोशिश है कि 2022 तक प्रदेश में सभी ट्रेनों का संचालन बिजली से हो सके। ऐसा होने पर करीब 11 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी।

राजनाथ ने कहा कि एक सांसद के तौर पर वह चाहते हैं कि राजधानी आने व जाने वाले रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए जल्द ही टेंडर होंगे। इसी तरह करीब 1800 करोड़ रुपये की लागत से चारबाग रेलवे स्टेशन का विकास होगा।

सेटेलाइट स्टेशन बनेगा आलमनगर
राजनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि आलम नगर रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। जबकि चारबाग रेलवे स्टेशन केअलावा लखनऊ जंक्शन पर भी लिफ्ट और एस्केलेटर लगवाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें