फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले, गंदगी करने वाले अछूत नहीं तो सफाई करने वाले अछूत कैसे

Sat, 19 Aug 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि झाड़ू लगाने वाला कभी अछूत नहीं हो सकता है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पहल से आज राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर नीचे तक सभी स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई करने वाले को लोग अछूत कहते हैं। जब गंदगी करने वाला अछूत नहीं तो सफाई करने वाला अछूत कैसे...?
विज्ञापन


राजनाथ यहां पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज में वाल्मीकि समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज सफाई का काम करता आया है। समाज में इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि  जो गंदगी करते थे, वे सफाई करने वालों को अछूत कहते थे। गंदगी करने वाले अछूत नहीं माने जाते थे। उन्होंने कहा कि जरूरत पर सभी को झाड़ू लगाना चाहिए, चाहे वह धन्नासेठ ही क्यों न हो।

राजनाथ ने कहा कि वाल्मीकि समाज से आज देश में मंत्री व अफसर हैं। इस समाज में कभी भी हीन भावना नहीं होनी चाहिए। श्रेष्ठ भावना से काम करना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा। भगवान नहीं कहा। मनुष्य के जीवन में मर्यादा का पालन बहुत बड़ा धर्म है। इसके बिना परिवार, समाज, देश ही नहीं, विश्व भी नहीं चल सकता। विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने वाल्मीकि समाज को हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें