फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, नक्सली हमले पर क्या बोले राजनाथ

Tue, 02 Dec 2014 10:35 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले की केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस कायराना हरकतों से सरकार पीछे हटने वाली नहीं है।
विज्ञापन


निर्दोष लोगों के जीवन से खेलने वालों को सरकार कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने इसे व्यक्तिगत चुनौती के रूप में लिया है। शांति भंग करने वालों को जल्दी ही इसका जवाब मिलेगा।

दोषियों को पकड़ने व उस क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। राजनाथ खुद मंगलवार को सुबह प्रभावित क्षेत्र में जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन


लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सली हमले की जो घटना घटी है यह देश की एक चुनौती है। सरकार भी इसे चुनौती के रूप में ले रही है। जो भी लोग देश में शांति चाहते हैं उनके दिलों में इस घटना के बाद चिंता होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

गृह सचिव से की बातचीत

राजनाथ ने कहा कि घटना में जो भी जवान शहीद हुए हैं या हताहत हुए हैं उनके परिवारीजनों के साथ सरकार पूरी तरह खड़ी है। सभी को आर्थिक मदद दी जाएगी।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, आईबी प्रमुख, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करने के अलावा गृह सचिव से भी बात की।

सभी को वहां की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें