फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले: सत्ता सुख भोगने की कुर्सी नहीं बल्कि सेवा की चौकी, मुझे मां काली ने अपनाया है

Sat, 12 Jul 2025 11:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Rajnath Singh visit: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने एक मंदिर परिसर का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन
मंदिर परिसर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ में हैं। शनिवार को पहले दिन उन्होंने पदाधिकारियों के घर जाकर मुलाकात की। कालीजी मंदिर में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। मध्य विधानसभा क्षेत्र में मंडल कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा, जिस कुर्सी पर हम बैठे हैं, वह सत्ता का सुख भोगने वाली कुर्सी नहीं, बल्कि सेवा की चौकी है।

विज्ञापन


उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी ताकीद की कि वह पसीना बहाकर पार्टी की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं, इसलिए उनका सम्मान है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी सियासी पार्टी बनी है। सभी जनप्रतिनिधि भी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विकास कार्यों के लिए आभार जताया। अतुल दीक्षित ने अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग खाली कराने के बाद फिर से पोस्ट ऑफिस खोलने की मांग की। हरिलाल धानुक ने धानुक समाज के श्मशान घाट का जीर्णोद्धार कराने की मांग की। रक्षामंत्री के निर्देश पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने काम कराने का आश्वासन दिया।

पदाधिकारियों के घर जाकर की मुलाकात
पदाधिकारियों से मुलाकात के क्रम में उन्होंने पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार के अस्वस्थ होने पर केजीएमसी पहुंचकर हाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। वह, पार्षद नागेंद्र सिंह के आवास भी गए और उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


काली मां ने मुझे अपनाया है : राजनाथ सिंह
चौक की बड़ी कालीजी मंदिर के नवीन भवन का राजनाथ सिंह ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पूजा-अर्चना भी की। कहा कि मान्यता है कि यह मंदिर 2000 वर्षों से भी ज्यादा पुराना है। स्वर्गीय लालजी टंडन ने एक पुस्तक में उल्लेख करते हुए लिखा है कि मंदिर की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी। प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार अमृतलाल नागर भी आजीवन मां की सेवा में लगे रहे। मैं मानता हूं कि मुझे भी काली मां ने अपनाया है। कहा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने यह घोषणा की है कि भव्य सत्संग भवन बनाया जाएगा। योग सेंटर की भी व्यवस्था होगी। एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, महंत स्वामी विवेकानंद गिरी, स्वामी आत्मानंद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें