फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ का एलान, शहनावज-गोयल बनेंगे मंत्री

Mon, 28 Apr 2014 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में चुनाव के लिए प्रचार अभियान की समाप्ति से पहले आखिरी जनसभा कर रहे राजनाथ सिंह ने मुस्लिमों पर डोरे डालने के लिए एक बड़ा एलान कर दिया।
विज्ञापन


सरकार बनने के पहले ही उन्होंने मंच से एलान कर दिया कि पार्टी के मुस्लिम नेता शहनवाज हुसैन और दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल को मंत्री पद दिया जाएगा।

उन्होंने रेल कर्मचारियों से भी तमाम वायदे किए, जिसे वो सरकार बनने के बाद पूरा करेंगे।
Trending Videos

क्या बोला शाहनवाज ने

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने राजनाथ सिंह के पक्ष में वोट करने के लिए मुसलमानों से अपील की।

उन्होंने कहा कि हिंदुओं के साथ मुसलमान भी राजनाथ को दिल खोलकर वोट करें। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के बाद सेकुलर फ्रंट की दुकान बंद होने वाली है।

शाहनवाज ने कहा कि राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्‍ण आडवाणी की तरह है।

शाहनवाज भी आए रोड शो में

मवाया में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राजनाथ के रोड शो को ज्वॉइन किया।

समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिससे वहां कई किमी तक जाम लग गया।

धीरे-धीरे रोड शो अपने समापन स्‍थल की ओर बढ़ रहा है। सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं।

धूप ने किया परेशान

राजनाथ सिंह के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी है। जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है।

कड़ी धूप होने के बावजूद भी समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह है। हालांकि राजनाथ सिंह धूप से थोड़े परेशान हुए और ओपन मेटाडोर से एसयूवी में बैठ गए लेकिन और दूसरे बड़े नेता ओपन मेटाडोर में ही हैं।

काफिला जब चारबाग पहुंचा, तो जोरदार स्वागत हुआ और नारेबाजी हुई।

जब 'हाथी' का 'कमल' से हुआ सामना

राजनाथ्‍ा सिंह का रोड शो लखनऊ के पुराने इलाके चौक के टूरियागंज पहुंच चुका है। संयोग से वहां यशोदा रस्तोगी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के पास बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे और राजनाथ के रोड शो का आमना-सामना हो गया।

दोनों ही दलों के समर्थकों ने बैंड बजाकर शक्ति प्रदर्शन किया, जमकर नारेबाजी की। राजनाथ सिंह का काफिला जब आलमनगर के पत्‍थर कटा मस्जिद पहुंचा, तो वहां लोगों ने उनकी ओर देखा जरूर लेकिन उनमें उत्साह नहीं दिखा।

लोगों ने उनके हाथ उठाकर वोट मांगने की अपील पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रोड शो में सुरक्षा की दृष्टि से हर 50 मीटर बाद हथियारबंद नौजवान खड़े हैं।

शिवराज ने कहा 300 कमल खिलेंगे

भाजपा के लखनऊ सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में लखनऊ आए एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर है और दिल्ली में 300 कमल खिलेंगे।

रोड शो में जनता से राजनाथ को जिताने की अपील कर रहे शिवराज पिछले लोकसभा चुनाव में भी लखनऊ आए थे। अभी राजनाथ का काफिला बालागंज से आगे बढ़ चुका है।

लोग जबर्दस्त ढंग से भाजपा के इन दिग्गजों का स्वागत कर रहे हैं। सड़क के दोनों ही ओर से फूल बरसाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के कई जिलों से लोग आए हैं।

मंदिर में मांगी जीत की मन्नत फिर आगे बढ़े राजनाथ

राजनाथ सिंह का कारवां अभी ठाकुरगंज में पहुंच चुका है, जहां लोग उनका स्वागत कर रहे हैं।

रोड शो की शुरुआत करने से पहले भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह पुराने लखनऊ स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर गए। उन्होंने पूजा-अर्चना की भोलेनाथ अपनी जीत की मन्नत मांगी।

उसके बाद उनका कारवां तहसीनगंज की और बढ़ गया, जहां समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और नरेंद्र मोदी फिर जय श्री राम का नारा लगाने लगे।

समर्थकों की भीड़ से वहां जाम की नौबत आ गई। राजनाथ सिंह के साथ नितिन गडकरी और शिवराज सिंह भी हैं।

नहीं आए शाहनवाज हुसैन

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के दूसरे दिन के रोड शो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। सिंह के रोड शो में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के आने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन वह अभी तक नहीं आएं हैं।

भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि सिंह सोमवार को महाजनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन लखनऊ पश्चिम और लखनऊ छावनी विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे।

उधर भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि सिंह के साथ रोड शो में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को रोड शो में शामिल हुए रमन और पर्रिकर

रविवार को राजनाथ सिंह के रोड शो में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शामिल हुए थे।

अपने सम्बोधन में रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक छोटा राज्य है इसके बावजूद वह तेजी से विकास कर रहा है। पर सवाल ये है कि यदि छत्तीसगढ़ विकास कर सकता है तो यूपी विकास क्यों नहीं कर पा रहा?

पढ़ें- पढ़ें- गोवा के 'केजरी' बोले, घोटाले 'बॉस' के इशारे पर हुए

वहीं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि लखनऊ के लोगों का उत्साह और उमंग देखकर यह यकीन हो गया है कि यूपी ने परिवर्तन की इबारत लिख दी है। उन्हें पूरा विश्वास है 30 अप्रैल को लखनऊ के मतदाता नया इतिहास रचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें