फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ ने योगी को बताया 'करिश्माई सीएम', बोले- निवेशकों का आकर्षक गंतव्य होगा यूपी

Sun, 29 Jul 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया में सर्वाधिक आकर्षक गंतव्य स्थल बनाने का काम किया है। उसी प्रकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को देश में निवेशकों का सर्वाधिक आकर्षक गंतव्य बनाने का काम कर रहे हैं। ये बातें रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही। वह यहां निवेश परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि 60 हजार करोड़ की निवेश योजनाओं का शिलान्यास करवाकर योगी ने करिश्माई काम किया है। पांच महीने पहले इन्वेस्टर्स समिट और अब 60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का जमीन पर उतरना किसी कल्पना से कम नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में एमओयू की 90 प्रतिशत रकम से जुड़ी परियोजनाएं जमीन पर उतरेंगी।

अब लखनऊ से गुजर रहा देश के विकास का एक्सप्रेस-वे
राजनाथ सिंह ने कहा कि लोग कहते थे कि देश के विकास का एक्सप्रेस-वे दिल्ली, मुंबई व बंगलूरू से जाता है, लेकिन अब वह कह सकते हैं कि यह एक्सप्रेस-वे लखनऊ से होकर गुजर रहा है। उन्होंने निवेशकों से यूपी में अधिक से अधिक निवेश करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कहा, यूपी में निवेश का अनुकूल माहौल मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी पूरी सुरक्षा देंगे। अगर अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत होगी तो बतौर देश के गृहमंत्री वह पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें