केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को लखनऊ आ रहे हैं। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी को वे अमौसी एयरपोर्ट से सीधे लखीमपुर खीरी और बहराइच में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे।
वहां से लौटकर वे शाम 05:10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगें और यहां से वे सीधे दिलकुशा कॉलोनी स्थित आवास पहुंचेंगे।
इसके बाद वे शाम 6 बजे उत्तरायिणी कौथिग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पं. गोविंद वल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन निकट खाटू श्याम मंदिर पहुंचेंगे।
यहां से वे 7:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।