फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के विकास को लेकर राजनाथ ने दिए सुझाव, जीत के लिए जताया आभार

Sun, 23 Jun 2019 12:23 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रक्षामंत्री बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह से शनिवार को दिन भर नगर के तमाम संगठन और समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। लखनऊ के विकास को लेकर सुझाव भी दिए। सिंह ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सीपी अवस्थी, पंजाबी यूथ फोरम के अनिल विरमानी ने राजनाथ से मिलकर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों के बारे में कुछ सुझाव दिए। पंजाबी फोरम के प्रतिनिधियों राकेश छाबड़ा पम्मी, नवीन अरोड़ा,  राजकुमार बत्रा, रमेश पाहवा, ओपी आहूजा, विनोद, अजय पिपलानी, विजय भूषण गुलाटी, धीरज छाबड़ा सोनू ने रक्षामंत्री को 50 किलो की फूलों की माला पहनाकर और अंगवस्त्रम देकर अभिनंदन किया। 

अरुण भारद्वाज ने भी राजनाथ से मिलकर उन्हें बधाई दी। गोमतीनगर जन कल्याण समिति के महामंत्री राघवेंद्र शुक्ला, उप्र पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह,  उप्र सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानकचंद्र लखमानी ने भी रक्षामंत्री से मुलाकात की। कायस्थ महासभा के ओपी श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह ‘अटल’, अखिलेश अवस्थी भी राजनाथ से मिले।
विज्ञापन


त्रिलोक सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पर्वतीय महापरिषद के संरक्षक टीएस मनराल, अध्यक्ष भवान सिंह रावत, महामंत्री गणेश जोशी, मसीही समुदाय की रेनूका डीन, लोधी महासभा के दिलीप लोधी, कायस्थ समाज स्वाभिमान सभा के अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, पटरी दुकानदार समिति के गोकुल प्रसाद और ब्रह्मप्रकाश अवस्थी ने मुलाकात कर अपनी बातें रखीं।  

Trending Videos
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार ‘सूर्य’ व रेल कर्मचारी नेता के घर जा शोक जताया

लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सांसद राजनाथ सिंह ‘सूर्य’ के गोमतीनगर स्थित घर जाकर उनके परिजनों से शोक व्यक्त किया। ‘सूर्य’ का पिछले दिनों निधन हो गया था। 

रक्षामंत्री ने रेल कर्मचारी नेता शिवगोपाल मिश्र और पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्त के घर जाकर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में शिवगोपाल मिश्र की पत्नी, पुत्र एवं पौत्री का निधन हो गया था। विद्यासागर गुप्त की पत्नी का भी पिछले दिनों निधन हो गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें