लखनऊ सांसद और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कैंसर, हृदय रोग व किडनी जैसे गंभीर रोगों के गरीब मरीजों का एक फाउंडेशन की मदद से उनका मुफ्त इलाज कराने का ऐलान किया है।
वह भी केजीएमयू और पीजीआई में। महानगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने अपने सवा साल के कार्यकाल में कराए गए कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि तमाम बड़े-बड़े कामों के बीच उन्हें यह बात भी पता है कि तमाम गरीब परिवारों के पास किडनी, कैंसर व हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज की क्षमता नहीं है।
ऐसे लोगों के मुफ्त इलाज के लिए एक फाउंडेशन से बात हो चुकी है। दो महीने के भीतर इससे जुड़ा एक कार्यक्रम लखनऊ में किया जाएगा।