फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ आज करेंगे तैयारियों की समीक्षा

Thu, 22 Aug 2013 07:56 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह गुरुवार को लखनऊ आ रहे हैं। वह शुक्रवार शाम तक यहां रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दो दिन के प्रवास के दौरान वह चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह गुरुवार शाम 5 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद वह शाम 6 बजे अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित पर लिखी पुस्तक ‘हृदयनारायण दीक्षित और उनकी पत्रकारिता’ का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में महापौर डॉ. दिनेश शर्मा व आशुतोष मिश्र भी शामिल होंगे।

व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे
व्यापार प्रकोष्ठ के 23 अगस्त को रविंद्रालय चारबाग में आयोजित सम्मेलन में भी राजनाथ सिंह शामिल होंगे।

राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्यामबिहारी मिश्रा, सांसद लालजी टंडन व विधायक कलराज मिश्रा भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सम्मेलन के बाद राजनाथ कौशल किशोर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

निकाली पदयात्रा
अधिवेशन को लेकर बुधवार को व्यापारियों ने ढोल बाजों के साथ पद यात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।

उप्र. युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, अनिल बजाज और भाजपा की नगर इकाई के अध्यक्ष मनोहर सिंह की अगुवाई में पद यात्रा चंदरनगर गेट से शाम पांच बजे शुरू हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें