लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला पुरुष एवं महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग का बेस्ट लिफ्टर अवॉर्ड विनय लाल यादव और महिला वर्ग का बेस्ट लिफ्टर अवॉर्ड राजनंदनी सिंह को दिया गया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी केके सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरुष वर्ग में विनय लाल यादव ने 90 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। राजेश कुमार (60 किग्रा), हिमांशु चौधरी (65 किग्रा) और अभिषेक कुमार (95 किग्रा से अधिक) ने भी स्वर्ण पदक जीते। महिला वर्ग में राजनंदनी सिंह ने 85 किग्रा सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 45 किग्रा यूथ वर्ग में नैना सिंह और 53 किग्रा सीनियर वर्ग में दीक्षा सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।