फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर पहुंचे अमर उजाला आफिस, थियेटर के छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स

Fri, 04 Jul 2025 06:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर अमर उजाला आफिस पहुंचे। उन्होंने थियेटर के छात्र-छात्राओं के साथ न सिर्फ सेल्फी ली। बल्कि, उन्हें सफलता के टिप्स दिए। 
विज्ञापन
थियेटर के विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेते अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी फिल्म 'मालिक' के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला कार्यालय में थियेटर के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्हाेंने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्हें सफलता के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


भारतेंदु नाट्य अकादमी में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्रा शताक्षी के सवाल के जवाब में राजकुमार राव ने कहा कि अभिनय में अगर चुनौतियां हैं तो मौके भी बेशुमार हैं। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत के साथ खुद को तराशना होगा। अक्षय मेश्राम के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कहानी को ध्यान से पढ़ें और बार-बार पढ़ें, ड्रामा अपने आप ही तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं भी थियेटर से आया हूं, इसलिए कह सकता हूं कि वहां बहुत सारी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जो भी बॉलीवुड में आना चाहते हैं, मेरा उनसे यही कहना है कि आधी-अधूरी तैयारी के साथ न आएं क्योंकि वहां कड़ी प्रतियोगिता है।

इस मौके पर यह लोग मौजूद रहे

दिव्यांशी ने फिल्म और थियेटर के लिए पोर्टफोलियो तैयार करने को लेकर सवाल किया तो मानुषी छिल्लर ने कहा कि अब पोर्टफोलियो तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए एक्टिंग ज्यादा मायने रखती है। बोलीं, मैंने मॉडलिंग के लिए जरूर फोटो सेशन करवाया था। इस सत्र में अशप्रीत, अमित वेनवंशी, शादाब, आर्यन, आकाश, आलोक, कनिष्का, अंचिंक्य, अभिश्रुत, अल्पन और आद्या आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें