फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजीव त्रिपाठी अध्यक्ष, तरुण तिवारी बने महासचिव

विज्ञापन
राजीव त्रिपाठी अध्यक्ष, तरुण तिवारी बने महासचिव
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ (एआईकेवीटीए) की लखनऊ संभागीय इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आईआईएम लखनऊ में आयोजित हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ। राजीव त्रिपाठी को अध्यक्ष और तरुण कुमार तिवारी को महासचिव चुना गया। अधिवेशन में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के 37 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीएसआईआर-आईआईटीआर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रजनीश चतुर्वेदी ने राष्ट्र निर्माण में केंद्रीय विद्यालयों की भूमिका, शिक्षक हितों और शिक्षा की गुणवत्ता पर अपनी बात रखी। पर्यवेक्षक शिव गोविंद दुबे और संघ के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक दिनेश सिंह मौजूद रहे। चुनाव आयुक्त संदीप सिंह और चुनाव अधिकारी डॉ. दिलेर सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें