फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस योजना से 64 जिलों के 100 गांव होंगे रोशन

Sat, 10 May 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में छोटे-छोटे गांव (बसावटों) का विद्युतीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके तहत 11वीं योजना में चयनित 22 जिलों के 32,148 बसावटों तथा 12वीं योजना में चयनित 64 जिलों के 100 से अधिक आबादी वाली बसावटों व मजरों का विद्युतीकरण कराया जाएगा।

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने राज्य स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टर्न की आधार पर टेंडर मांगकर योजना शुरू कराई जाए।
मुख्य सचिव ने बताया कि 10वीं योजना के अंतर्गत 62 जिलों के 27,762 गांवों का विद्युतीकरण कराते हुए 6,13,315 बीपीएल परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युतीकरण की जानकारी आम लोगों को देने तथा काम पूर्ण कराने की अवधि विभागीय वेबसाइट पर डाली जाए।

विद्युतीकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्यों को निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना होगा।
प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने बताया कि 10वीं योजना में शाहजहांपुर, लखनऊ, बलरामपुर, पीलीभीत, फैजाबाद, बदायूं, हरदोई, लखीमपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, बरेली, फतेहपुर, कौशांबी, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, संतरविदासनगर, बस्ती, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, सिद्धार्थनगर के क्लोजर प्रस्ताव दे दिए गए हैं।

अन्य दो चरणों में चयनित गांवों में काम शुरू कराने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें