फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डायरिया से मृत राजेश के परिजन बोले...न किडनी में दिक्कत थी, न शुगर था

विज्ञापन
डेथ ऑडिट रिपोर्ट के ​खिलाफ गुस्सा जाहिर करते राजेश के पुत्र, मां और बहन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। डायरिया से जान गंवाने वाले राजेश कौशल (50) की डेथ ऑडिट रिपोर्ट से परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया छिपाने के लिए मनगढ़ंत रिपोर्ट बनाई है। पत्नी रानी व बेटे अमन का आरोप है कि राजेश को न शुगर था और न किडनी रोग। रिपोर्ट में अनियंत्रित शुगर व किडनी की बीमारी दिखा दी गई। बलरामपुर अस्पताल में सिर्फ डायरिया का इलाज चल रहा था। डीएम-सीएमओ के मृतक के घर न जाने पर जताया आक्रोश : डीएम-सीएमओ करीब एक घंटे तक इलाके में रहे, मगर मृतक राजेश के घर झांकने तक नहीं गए। इसे लेकर भी परिजन आक्रोशित दिखे। बोले- डीएम व सीएमओ गली के मोड़ से ही लौट गए। हम लोगों का हाल लेने तक नहीं आए।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने कहा कि इस बीमार सिस्टम ने घर के इकलौते कमाने वाले मुखिया की जान ले ली। अब घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है। पीड़ित परिवार किराये पर रहता है। ऐसे में किराया देना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें