फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति की मर्यादा लांघ रहे राहुल गांधी: राजेंद्र चौधरी

Thu, 31 Oct 2013 02:41 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने हमीरपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को राजनीति की सामान्य मर्यादाओं पर आघात बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल बिना तथ्यों की जांच-परख के प्रदेश सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

चौधरी ने कहा, कांग्रेस उपाध्यक्ष का यह कहना गोयबल्स के झूठ का नमूना है कि कांग्रेस शासित राज्यों में ही विकास हो रहा है।

सब जानते हैं कि केंद्र सरकार गैर कांग्रेसी राज्यों से भेदभाव करती है। उनकी योजनाओं के लिए समय से वित्तीय मदद जारी नहीं करती।

प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विशेष पैकेज की मांग की पर केंद्र अनसुनी करता रहा है।

बुंदेलखंड को हाल ही में सौर ऊर्जा से जगमगाने की योजना बनी है। वहां सिंचाई तथा अन्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

प्रदेश में युवाओं को रोजगार न मिलने की बात भी बेदम है। सपा सरकार उद्योग लगाने के साथ रोजगार से वंचित युवाओं को बेकारी भत्ता दे रही है।

यह काम केंद्र सरकार भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास के जिस एजेंडे पर अमल शुरू किया है उससे डेढ़ साल के अंदर ही प्रदेश में हर ओर विकास और परिवर्तन नजर आने लगा है।
विज्ञापन


सच तो यह है कि सपा सरकार क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने के लिए पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लिए विशेष योजनाओं पर राशि खर्च कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें