फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के कामों पर अपना नाम चस्पा करना कोई भाजपा से सीखे : सपा

Tue, 06 Nov 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राजेंद्र चौधरी
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने इकाना स्टेडियम का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने को गलत परंपरा करार दिया है। कहा कि वाजपेयी के नाम पर स्टेडियम का नामकरण करके भाजपा सरकार ने साबित कर दिया कि दूसरे के कामों पर अपना नाम चस्पा कर देना कोई इनसे सीखे। कहा कि इतिहास में इस तरह का कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को यहां कहा कि सभी को पता है कि स्टेडियम का निर्माण अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में हुआ था। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी सभी के लिए श्रद्धेय हैं। सभी उनका सम्मान करते हैं। 

उनके प्रति श्रद्धा प्रदर्शित करनी चाहिए। पर इसके लिए भाजपा को समाजवादी सरकार का अनुसरण करते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क व जे.पी. सेंटर जैसा भव्य निर्माण कराना था। इस नामकरण से तो भाजपा की हेठी हुई है। भाजपा ने तो काम और नाम के अंतर को मिटाने का हास्यास्पद और असम्मानजनक काम किया है।
विज्ञापन


लोकतंत्र में यह स्वस्थ परंपरा नहीं है। समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम लगाकर ही भाजपा सरकार समझ रही है कि उसके झूठे दावे चल जाएंगे और जनता बहकावे में आ जाएगी। पर, ऐसा नहीं होने वाला। अखिलेश यादव ने बार-बार कहा है कि भाजपाई समाजवादी सरकार के विकासकार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास में ही अपना समय बिता रहे हैं।

चौधरी ने कहा कि ईमानदारी की बात तो यह है कि भाजपा को अखिलेश यादव का एहसानमंद होना चाहिए जो उनके कामों से वह अपनी सरकार का नाम व काम चला रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें