फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सात दिन चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

Fri, 13 Jun 2014 08:51 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ और दिल्ली के बीच अब तक एक दिन चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब सात दिन चलेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन (12429 व 12430) का संचालन 15 जून को लखनऊ से और 16 जून को नई दिल्ली से होगा। इसका ठहराव बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद में होगा।

यह जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि नियमित राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन (12271 एवं 12272) एवं सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन (12233 एवं 12234) के स्थान पर चलेगी।

अभी तक बुधवार को लखनऊ से नई दिल्ली एवं बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से लखनऊ के बीच इन गाड़ियों की सेवाएं नहीं थी।

लेकिन अब ट्रेन (12429 एवं 12430) के संचालन से यात्रियों को सप्ताह में सात दिन प्रथम वातानुकूलित एक कोच, द्वितीय वातानुकूलित चार कोच और तृतीय वातानुकूलित कोच नौ होंगे।
विज्ञापन


वहीं, प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन के द्वारा अनेक मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में विभिन्न तिथियों को कई स्थानों से स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ जंक्शन-मंडुवाडीह कृषक एक्सप्रेस (15008) में 14 जून को लखनऊ जंक्शन से और मण्डुवाडीह-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस (15007) में 13 एवं 15 जून को मंडुवाडीह से एक-एक कोच लगेगा।

वहीं, काठगोदाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस (15014) में 14 जून को काठगोदाम से और वापसी में ट्रेन नंबर 15013 में 16 जून को भगत की कोठी से एक कोच लगाया जाएगा।

लखनऊ जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस (15009) में 14 को लखनऊ जंक्शन से और वापसी में इसी ट्रेन नंबर (15010) जबलपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में 15 को जबलपुर से एक-एक स्लीपर कोच लगेगा।
विज्ञापन


उधर, पूर्व मध्य रेलवे के नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है।

इससे 16 जून को गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस (15022) एवं 17 जून को शालीमार से चलने वाली शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस (15021) गाड़ियां निरस्त रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें