फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ, हिंदी को बढ़ावा देने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार से राजभाषा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया, जोकि 28 तक चलेगा। इसका उद्देश्य हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों व कार्यालयों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें राजभाषा ज्ञान प्रश्नोत्तरी, तात्कालिक टिप्पणी, वाद-विवाद और सुलेख प्रतियोगिताएं शामिल हैं। राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकें भी होंगी। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों से हिंदी के अधिक-से-अधिक प्रयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदी का सही उपयोग विचारों को स्पष्ट एवं प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाता है। पखवाड़े के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें