फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सियासत: राजाराम बने बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर, कई राज्यों का प्रभार भी सौंपा गया

Sat, 26 Sep 2026 08:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजाराम को बसपा का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उन्हें कई राज्यों का प्रभार भी सौंपा गया है। राजाराम इससे पहले भी पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम को पार्टी का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। राजाराम पहले भी पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अगस्त 2026 में उन्हें मध्य प्रदेश के साथ केरल, गुजरात और कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था।

विज्ञापन


राजाराम 2014 से 2020 तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे। इससे पहले भी वह राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। पीआरएस के अनुसार उनके दूसरे कार्यकाल में राज्यसभा में उनकी उपस्थिति 89 प्रतिशत रही। पार्टी में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी दिए जाने के साथ कई राज्यों का प्रभार भी सौंपा गया है। 

बसपा में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। जून और अगस्त 2026 में भी पार्टी ने कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें