फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पुराने मंत्रालय पर राज करेंगे राजा भैया

Sat, 19 Oct 2013 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के लंबे अंतराल बाद सपा को राजा भैया को अभी कुछ ही दिन पहले मंत्रिमंडल में वापस बुला लिया गया था।
विज्ञापन


उनकी ताजपोशी तक यह तय नहीं था कि उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा। अटकलें थीं कि उन्हें उनका पुराना विभाग खाद्य एंव रसद विभाग दिया जा सकता है।

इस अटकल पर सरकार ने शनिवार को मुहर लगा दी और राजा भैया को यह विभाग दे दिया। इससे पहले यह विभाग राजेंद्र चौधरी के पास था, लेकिन अब उनके पास सिर्फ जेल एवं कारागार विभाग ही रहेगा।

पढ़ें-एक बार फिर राजा बन गए वजीर

राजा भैया ने कुंडा में सीओ जियाउल हक की हत्या के बाद चार मार्च 2013 को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्य सरकार ने इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी थी।
विज्ञापन


सीबीआई ने एक अगस्त को राजा भैया को क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। इसी के बाद से उन्हें फिर से कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रहीं थी।
विज्ञापन


पढ़ें- राजा भैया के इंतजार में 'अग्निपथ'

मुजफ्फरनगर हिंसा के बाद दो राजपूत विधायकों पर रासुका लगाने और ठाकुर चौबीसी के खेड़ा गांव में महापंचायत पर फायरिंग-लाठीचार्ज के बाद क्षत्रियों की नाराजगी को देखते हुए राजा भैया को सरकार में शामिल किए जाने की चर्चाएं और तेज हो गईं थी।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें