फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती बीएड टीईटी 2011 अभ्यर्थी पर पुलिस की बर्बता को लेकर राज बब्बर ने सरकार को घेरा

Thu, 06 Sep 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी में बुधवार को प्रदर्शन कर रहे बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों पर पुलिस की बर्बता की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने तीखी आलोचना की है। 

विज्ञापन


अपने ट्वीटर अकाउंट पर घटनास्थल का एक वीडियो शेयर करते हुए राज बब्बर ने लिखा कि इस चित्कार को सत्ता में बैठे लोग अनसुना कैसे कर सकते हैं । पुलिसिया डंडे में समस्या का हल ढ़ूढते लोगों को जवाब देना होगा।

बताते चलें कि बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर बुधवार को ईको गार्डन में बड़ी तादाद में प्रदर्शन करने एकत्र हुए थे। दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए धरना स्थल से हजरतगंज गांधी प्रतिमा कूच किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने पुरानी जेल रोड स्थित होमगार्ड्स मुख्यालय के पास उन्हें रोक लिया। इस पर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठियां चलानी शुरू कर दीं।

इसमें इलाहाबाद की गर्भवती टीईटी अभ्यर्थी मुक्ता कुशवाहा के पेट पर चोट लग गई थी, जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें