राजबब्बर ने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस खत्म कर देने का दावा कर रहे हैं, पर वे कांग्रेस की विचारधारा को कभी नहीं मार पाएंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ है। पहली बार गैर सरकारी कार्यक्रम के लिए विज्ञान भवन का इस्तेमाल हुआ।
उन्होंने कहा कि आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को निमंत्रण नहीं भेजा गया।