फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर ने जारी की यूपी कांग्रेस के 14 प्रवक्ताओं की सूची

Sat, 07 Jul 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज बब्बर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर 14 सदस्यों की नई मीडिया टीम घोषित कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इसकी जानकारी करते हुए सभी मीडिया प्रभारियों की सूची जारी की। सभी पुराने प्रवक्ताओं को नई टीम में जगह दी गई है।

विज्ञापन


इनमें प्रवक्ता जीशान हैदर, उमा शंकर पांडेय, हिलाल नकवी शामिल हैं। इसके अलावा चार वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को मीडिया इनपुट डिवीजन में शामिल किया गया है।

वहीं वीरेंद्र मदान अमरनाथ अग्रवाल द्विजेंद्र त्रिपाठी और सुरेंद्र सिंह राजपूत को मीडिया कमेटी का विशेष सदस्य नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर द्वारा 20 जून को कांग्रेस प्रवक्ताओं का पैनल भंग किया गया था। नए पैनल के गठन के लिए 28 जून को परीक्षा का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया था।
विज्ञापन


परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से जमकर हंगामा हुआ था। प्रश्नपत्र दिल्ली से आया था। इसके लिए विशेष तौर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर रोहन गुप्ता राजधानी पहुंचे थे।

प्रवक्ताओं की पूरी टीम इस प्रकार है-

राजीव बक्शी, हिलाल नकवी, ओंकारनाथ सिंह, अशोक सिंह, शुचि विश्वास, जीशान हैदर, 
उमाशंकर पांडेय, शैफ अली नकवी, अनूप पटेल, अंशू अवस्थी, विशाल राजपूत, मुकेश चौहान, तनुज पुनिया प्रवक्ता बने।

इनपुट डिवीजन में सुबोध श्रीवास्तव, प्रो. अजीत पांडेय, डॉ. मंजू और मंसूर अली को शामिल किया गया है। इसके अलावा विशेष आमंत्रण में वीरेंद्र मदान, सुरेंद्र राजपूत को रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें