फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर ने यूपी में अपनी असफलता का ठीकरा पार्टी हाईकमान पर फोड़ा, कही ये बातें

Sat, 12 Oct 2019 12:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने अपने करीब तीन साल लंबे कार्यकाल की असफलता का ठीकरा पार्टी हाईकमान पर फोड़ा है।

विज्ञापन


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लिखे लंबे पत्र में उन्होंने कहा है, पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मेरी तमाम कोशिशों के बावजूद कुछ कमियां जरूर रह गईं। इसकी वजह से अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिल सके। कभी अपने विवेक से और कभी वरिष्ठों के आदेश से फैसले अधूरे ही हुए।
विज्ञापन


राजबब्बर ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए यह भी लिखा है कि नए चेहरों को मौका और पुराने नेताओं के अनुभव को सम्मान जैसे फैसलों से कई साथियों को असहजता हुई। कई साथियों की उम्मीदों पर मैं खरा नहीं उतर पाया। इस बात को जरूर समझना चाहिए कि प्रत्येक पद की कुछ शक्तियां होती हैं तो कुछ सीमाएं भी। मैंने कितना न्याय किया, इसके आकलन का अधिकार मैं अपने सहयोगियों पर छोड़ता हूं।
विज्ञापन


राजबब्बर ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व की सराहना करते हुए नवनियुक्ति विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को भी बधाई दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें