फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कानूनी अधिकारों के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
चिनहट विकासखंड कार्यालय में विधिक सहायता की निशुल्क जानकारी देते अधिकारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट स्थित खंड विकास कार्यालय में शुक्रवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडीओ (एसटी) आलोक कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39(क) तथा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत मिलने वाली निशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एडीओ (आरडी) रत्नाकर गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी रामपाल सिंह निरंजन, कंचन जायसवाल, आस्था मिश्रा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने विधिक सहायता से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।

चिनहट विकासखंड कार्यालय में विधिक सहायता की निशुल्क जानकारी देते अधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें