फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश ने सुधारी हवा की सेहत, अगले दो दिन राजधानी में पड़ेंगी छिटपुट फुहारें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को सुबह से ही धूप-छांव का खेल चला। घने बादलों की वजह से दिन के पारे में दो डिग्री की गिरावट आई। गोमती नगर विस्तार और शहर के बाहरी इलाकों में कहीं-कहीं छिटपुट फुहारें भी पड़ीं। शाम तक माैसम सुहाना बना रहा। वहीं, बारिश से शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को भी लखनऊ में बूंदाबांदी के संकेत हैं। बूंदाबांदी से सोमवार को पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट के आसार हैं।

रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 2.4 डिग्री की बढ़त के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन



बेहतर हुई शहर की हवा

लखनऊ में रविवार को राजधानी के तीन वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों गोमती नगर, कुकरैल और तालकटोरा की हवा गहरे हरे श्रेणी में यानी काफी अच्छी रही। वहीं बीबीएयू, अलीगंज और लालबाग की हवा हरे श्रेणी में यानी सेहत के लिए अच्छी रही।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता



गोमतीनगर- 44 - गहरा हरा-अच्छा

बीबीएयू- 55 - हरा-अच्छा

कुकरैल- 46 - गहरा हरा-अच्छा

लालबाग- 59 - पीला - मध्यम

अलीगंज - 60 - हरा- अच्छा

तालकटोरा- 44 - गहरा हरा-अच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें